एक 15 साल का लड़का अपने पिता के साथ ट्रेन में सफर कर रहा था। लड़का खिड़की के पास बैठा हुआ और खिड़की के बाहर देखकर जोर-जोर से अपने पापा से कह रहा था कि...…..
"पापा , वो देखिये पेड़ तेजी से पीछे जा रहे है!"
ये सुनकर उसके पिताजी मुस्कराने लगे और पास बैठा एक पति-पत्नी को उस 15 साल के लड़के द्वारा किये जा रहे बच्चे जैसे व्यवहार को गुस्से से देख ही रहे थे ,की तभी अचानक वह लड़का फिर से चिल्लाया......
"पिताजी , देखिये बादल भी हमारे साथ ही जा रहे है!"
इस बार पास बैठे पति-पत्नी से रहा नही गया उन्होंने इसका विरोध करते हुए उस लड़के के पिता से कहा की.…...
"तुम अपने बेटे को किसी अच्छे डॉक्टर को क्यों नही दिखाते ?"
तभी उस लड़के का पिता मुस्कराया और उसने कहा की .....
"मैने ऐसा ही किया , बल्कि अभी हम अस्पताल से ही आ रहे है, मेरा बेटा बचपन से ही अँधा था ,और उसे आज उसकी आँखें मिली , आज पहली बार मेरा बेटा इस दुनिया को देख पा रहा है।"
Moral:-
धरती पर रहने वाले हर इंसान की अपनी ही एक कहानी होती है, इसलिए किसी को भी पूरी सच्चाई जाने बिना दोषी नही ठहराना चाहिए , क्योंकि किसी भी बात की सच्चाई आपको आश्चर्यचकित कर सकती है........कई बार हम सच्चाई जाने बिना ही किसी पर भी बड़ा आरोप लगाते है और फिर बाद में हमे हमारी गलतियों का अहसास हॉता है इसलिए बाद में पछताने की बजायेे हमे पहले ही किसी भी बात केे जड़ में जाकर पूरी सच्चाई जानने की कोशिश करनी चाहिए......
क्योंकि कई बार हमारे व्यवहार से हम जाने अनजाने में लोगो को चोट पहुचा देते है।
Also read:-
खूबसूरत कहानी best story in hindi
Reviewed by Ankit yadav
on
November 21, 2017
Rating:

No comments: